Home KORBA रुपए बांटने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट,8 से 10 लोग...

रुपए बांटने का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट,8 से 10 लोग शामिल थे मारपीट की घटना में

0
118

acn18.com कोरबा/ विधानसभा निर्वाचन से एक दिन पहले रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत बरबसपुर पंडरीपानी इलाके में 10 युवकों ने मिलकर बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं से मारपीट की। मारपीट करने वाले अपने पास स्टिक, रॉड और अन्य चीज रखे थे। घटना में लहू लुहान हुए पीड़ित ने रामपुर सिविल लाइन थाना में मामले की शिकायत की है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट की यह घटना मतदान के ठीक 1 दिन पहले हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ननकी राम कंवर के द्वारा पंडरी पानी बरबसपुर के पास चुनाव कार्यालय बनाया गया था जहां पर आसपास के इलाकों के लिए काम कराया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक मतदान से एक दिन पूर्व बाइक पर सामान होकर 10 लड़के पहुंचे। रुपए बांटने की बात कहते हुए उन्होंने दौलत राम पटेल और नंद झरोखा से मारपीट की। जिससे दोनों को चोट आई। उनके बोलेरो वाहन को भी क्षति पहुची।

पीड़ित पक्ष ने इस घटना को लेकर रामपुर क्षेत्र के विधायक ननकी राम कंवर को अवगत कराने के साथ सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को मारपीट करने वालों में से कुछ लड़कों के बारे में जानकारी दी गई है और सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।

विधानसभा चुनाव. भोर तक जमा होती रही वोटिंग मशीने. स्ट्रांग रूम किए गए सील

error: Content is protected !!