Home Astrology रायपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीएम ने किया स्वागत, CM...

रायपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीएम ने किया स्वागत, CM साय बोले – मार्गदर्शन,आशीर्वचन मिलेगा

0
39
छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीएम ने किया स्वागत, CM साय बोले – मार्गदर्शन,आशीर्वचन मिलेगा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर के माध्यम से जांजगीर के लिए रवाना हुए।

जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज जांजगीर में ‘जनादेश परब’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन प्रदेश के लिए उत्साहवर्धक है और उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन से सरकार और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज, 22 दिसंबर को जांजगीर में भव्य जनादेश परब का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता-जनार्दन के समक्ष सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों, राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। जांजगीर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। जनादेश परब को लेकर जांजगीर में व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ-साथ आगामी विकास की दिशा तय करने का अहम मंच माना जा रहा है।