spot_img

त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा विधायक पोर्न देख रहे थे:पीछे से किसी ने वीडियो बनाया; विधायक बोले- साजिश के तहत वायरल किया गया है

Must Read

त्रिपुरा भाजपा विधायक जादब लाल नाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक पर आरोप है कि जब विधानसभा सत्र चल रहा था, तब वह पोर्न देख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो 30 मार्च का है। किसी ने पीछे से विधायक का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।

- Advertisement -
ये वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट है, जिसमें भाजपा विधायक जादब लाल नाथ दिख रहे हैं।
ये वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट है, जिसमें भाजपा विधायक जादब लाल नाथ दिख रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष बोले- विधायक को नोटिस जारी किया जाएगा
मामले में त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि यह वीडियो सामने आने के बाद मैंने जादब लाल नाथ से बात की। पार्टी की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। हालांकि, विधायक का कहना है कि यह साजिश के तहत किया गया है। इस पर मैं पार्टी को स्पष्टीकरण दूंगा।

2018 चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे
त्रिपुरा की बागबासा विधानसभा क्षेत्र से जादब लाल नाथ विधायक हैं। वह 2018 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया, लेकिन वह सीपीएम की कैंडिडेट बिजिता नाथ से हार गए। हालांकि, 2023 के चुनाव में भाजपा ने फिर जादब लाल नाथ पर दांव लगाया और वह जीत गए।

2012 में कर्नाटक विधानसभा में दो मंत्री देख रहे थे पोर्न
ऐसा ही मामला 2012 में कर्नाटक में भी आया था। सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी और महिला और बाल कल्याण मंत्री सीसी पाटील पोर्न देखते पकड़े गए थे। जब वह पोर्न देख रहे थे, उस दौरान विधानसभा सत्र चल रहा था। मंत्रियों की ये हरकत विधानसभा की कार्यवाही को कवर कर रहे एक स्थानीय चैनल ने पकड़ी थी। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया था।

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

ऊर्जाधानी में खूब फल फूल रहा है गांजे का कारोबार. जिम्मेदार विभाग के लोग हिस्सा लेकर चुप

acn18.com कोरबा / नशे का कारोबार कोरबा में भी जमकर फल फूल रहा है. शराब के साथ ही नशे...

More Articles Like This

- Advertisement -