चुनावी रंजिश के कारण हुई भाजपा नेता की हत्या
पांच लोग हिरासत में, दो के हत्या में शामिल होने के मिले प्रमाण
कटघोरा के केशलपुर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस बहुत जल्द कर सकती है खुलासा
चुनावी रंजिश में हत्या की घटना को अंजाम देने की आशंका
अक्षय गर्ग पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा घटना को दिया था अंजाम
प्रारंभिक जांच में हत्या की मुख्य वजह चुनावी रंजिश माना जा रहा है .जनपद पंचायत बिंझरा चुनाव में अक्षय गर्ग की जीत के बाद एक निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी से विवाद बढ़ गया था। करीब एक वर्ष पहले चुनावी हार को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी, तभी से बदले की भावना पनप रही थी।
सूत्रों द्वारा आरोपी अर्बन कुजूर मुस्ताक समेत अन्य की गिफ्तारी की बात की जा रही है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कल सुबह 11 बजे मुस्ताक ने अपनी गाड़ी एक गैराज में खड़ी की और वहां से निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोपहर के समय उक्त वाहन को जप्त कर लिया ।



