spot_img

BJP पार्षदों ने सड़क पर रोपा धान:रिसाली में गृहमंत्री का मुखौटा लगाकर प्रदर्शन; कहा-कीचड़ में सड़कें, पर विकास कार्य नहीं

Must Read

acn18.com दुर्ग /छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सड़कों की बदतर हालत को लेकर BJP पार्षद सड़क पर उतर आए। रिसाली नगर निगम के अफसरों को दुर्दशा दिखाने के लिए पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक और गृहमंत्री ताम्र ध्वज साहू का मुखौटा लगाकर पार्षदों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाया। आरोप लगाया कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं, वहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

- Advertisement -

दरअसल, सारा मामला वार्ड-17 के शिवपारा स्टेशन मरोदा का है। आरोप है कि यहां वार्ड के अंदर सड़कों की जगह कीचड़ दिखाई दे रहा है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसे लेकर कई बार निगम प्रशासन से सड़क बनाने या डस्ट डलवाने की बात कही, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गृहमंत्री का मुखौटा लगाकर धान रोपकर विरोध जताते हुए
गृहमंत्री का मुखौटा लगाकर धान रोपकर विरोध जताते हुए

गजेंद्री कोठारी का कहना है कि वह भाजपा पार्षद हैं। इसके चलते उनके वार्ड में अब तक एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसलिए निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर निगम सरकार की आंख खोलने के लिए आनोखा प्रदर्शन किया। सभी ने अपने चेहरे पर रिसाली क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगाया। हाथों में धान का पौधा लेकर वार्ड की कीचड़ वाली सड़कों में धान का रोपा लगाया।

भाजपा पार्षद के वार्डों में नहीं हो रहा विकास कार्य
पार्षद गजेंद्री कोठारी, विधि यादव, रमा साहू, माया यादव, मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, शैलेन्द्र साहू, सविता धवस और ममता सिन्हा सभी का आरोप है कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। जहां भी कांग्रेस के पार्षद हैं उन वार्डों में विकास कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। जनता का पैसा आज पार्टी का पैसा हो गया है। निगम प्रशासन को चाहिए कि वह क्षेत्र का समान विकास करे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

नहीं दिख रहा 2.24 करोड़ का विकास कार्य
पार्षदों का कहना है कि नगर निगम चुनाव के पहले प्रदेश के गृहमंत्री और कांग्रेसी नेता वार्ड 17 में 2.24 करोड़ के विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे थे। जबकि वर्तमान में यहां कहीं भी विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहा है। चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों में पानी भरा हुआ है।

नशेड़ी युवक ने एटीएम, राशन दुकान और कार में लगाई आग, चंद घंटों में हुआ गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -