spot_img

भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन गांव गांव गली गली में जनसंपर्क कर जनता से ले रहे आशीर्वाद, कोरबा में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की सीमा को किया पार – लखन लाल देवांगन

Must Read

पूर्व महापौर भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने गांव गांव गली गली जन संपर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने गोपालपुर बरेड़ीमुडा, दर्री स्याही मुड़ी सीएसईबी इरीगेशन कॉलोनी एवं अयोध्या पुरी में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप सभी के जन आशीर्वाद से मुझे भाजपा ने कोरबा विधानसभा का प्रत्याशी बनाया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। कोरबा में महापौर रहते मेरे कार्यकाल को आप सभी ने देखा। निश्चित तौर पर कोरबा विकास की श्रेणी में आगे बढ़ा। आज कोरबा में 15 साल से कांग्रेस के विधायक हैं 10 साल से महापौर फिर भी कोरबा में विकास कार्य शून्य है जो कुछ भी काम कराते हैं बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता है। कोरबा विधानसभा में कांग्रेस भ्रष्टाचार की सीमा को पार कर चुका है कोरबा की जनता सब समझती है। यह चुनाव धन बल और जन बल की है। आप सभी जन बल का सहयोग करें और धन बल को मात दे। पूर्ण रूप से समर्थन करें। जिससे सेवा और सुशासन का सरकार हो। राखड़ से मुक्त स्वच्छ एवं सुंदर कोरबा बने‌। इस अवसर पर भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

60 फिट उंची पाटी की टंकी से नीचे गिरने के कारण मजदूर की मौत,खाना खाने के बाद सो गया था टंकी के उपर

Acn18.com/कोरबा में कटघोरा थानांतर्गत सिंघिया गांव में जबरदस्त हादसा हुआ है। 60 फिट उंपर पानी की टंकी से नीचे...

More Articles Like This

- Advertisement -