Home छत्तीसगढ़ आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालक की मौत, पसान...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बालक की मौत, पसान के भर्रापारा में सामने आई घटना

0
146

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पसान के भर्रा पारा क्षेत्र में रहने वाले एक बालक की मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक कुमार है जो पास के ही दुकान के पास गया हुआ था।अचानक शुरू हुई बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरी इसकी चपेट में बालक दीपक कुमार आ गया।घटना के तुरंत बाद उसे 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

error: Content is protected !!