Home KORBA तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल,...

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल, करतला थाना के सामने घटी घटना

0
112

Acn18.comसरोज रात्रे कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हादसों का दौर जारी है।एक के बाद एक सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की जान जा रही है वहीं कई घायल भी हो रहे हैं। ताजा मामला करतला थाना का है जहां थाना के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक भाग रहा था जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया । स्थानीय लोगों की माने तो ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी जहां ओवरटेक के चलते यह हादसा हुआ है।

 

error: Content is protected !!