Home Astrology ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत,ट्रक के पहियों के नीचे...

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत,ट्रक के पहियों के नीचे आया मृतक,लोगों में फैला आक्रोश

0
123

Acn18.com/तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है,जहां सिंघिया गांव के पास हादसा हुआ। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है,कि बाइक सवार कटघोरा से तुमान की तरफ जा रहा था तभी सामने आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था,कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर 112 की टीम पहुंची और मृतक के शव को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को जप्त कर लिया गया है। इस हादसे के बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!