Home KORBA अजगरबहार मार्ग पर पुल से नीचे गिरी बाइक,बाइक सवार तीन युवकों में...

अजगरबहार मार्ग पर पुल से नीचे गिरी बाइक,बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत,दूसरा घायल वहीं तीसरा मौके से फरार

0
125

acn18.com कोरबा / कोरबा में बालको थानां अंतर्गत अजगर बहार मार्ग पर बाइक सवार तीन युवक पुल से नीचे गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अजगर बहार साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की दुपहिया वाहन हादसे का शिकार हो गई। रास्ते में पुल के नीचे उनकी बाइक गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल हो गया जबकि तीसरा मौके से फरार हो गया। रात करीब दस बजे सामने आई घटना की जनकारी मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

acn acc

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है,वहीं फरार तीसरे युवक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!