बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की गणना जो संकेत दे रही है वह भाजपा की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। बांकीपुर की प्रतिष्ठा पूर्ण सेट भाजपा के हाथ से निकल रही है तो वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा प्रत्याशी को अपनी हार दिखाई देने लगी है
बिहार की राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई क्योंकि यहां से चुनाव जीते नितिन नवीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए गए उनके राज्यसभा में जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दी और अब तक हुई गणना के अनुसार प्रशांत किशोर लगभग 7 हजार वोटो से आगे चल रहे हैं वहीं मध्य प्रदेश के दतिया में भी भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह से लगभग 2000 वोटो से पीछे चल रहे हैं
उत्तर भारत की इन दोनों प्रतिष्ठा पूर्ण सीटों के लिए हुए मतदान का जो रिजल्ट आता दिख रहा है इसका कारण नीट पेपर लीक के बाद हुए छात्र आंदोलन और अयोध्या में चंदा चोरी प्रकरण को प्रमुख कारण माना जा रहा है।





