Home Uncategorized पामगढ़ में महिला शक्ति का बड़ा जुटान, 15 गांवों की महिलाओं ने...

पामगढ़ में महिला शक्ति का बड़ा जुटान, 15 गांवों की महिलाओं ने लिया अधिवेशन में हिस्सा,महिला समूहों को मजबूत करने पर जोर, वार्षिक अधिवेशन में पेश हुआ कामकाज का लेखा-जोखा. वीडियो

0
19

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में महिला शक्ति मॉडल संकुल संगठन मेउ, बारगांव के तत्वावधान में तृतीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 15 गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

अधिवेशन में महिला समूहों को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर जरूरी जानकारी दी गई।

इस दौरान संगठन की ओर से पिछले एक साल में किए गए कार्यों, आय-व्यय और विभिन्न गतिविधियों का लेखा-जोखा सदस्यों के सामने रखा गया।

बताया गया कि संगठन की यह वार्षिक बैठक साल में एक बार आयोजित होती है, जिसमें समूह की महिलाओं को संगठन के कामकाज के साथ आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी जाती है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया।

 

 

error: Content is protected !!