spot_img

मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा:8 शार्प शूटर्स की पहचान; पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के ये शूटर लॉरेंस गैंग से जुड़े

Must Read

ACN18.COM चंडीगढ़/सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। यह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ये सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं शार्प शूटर्स ने 29 मई को मानसा में पंजाबी सिंगर की गोली मारकर हत्या की है।

- Advertisement -

इनकी पहचान होने के बाद अब 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। इसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली पुलिस शामिल है। इनके अलावा कातिलों को हथियार और गाड़ियां उपलब्ध करवाने, हत्या से पहले रुकने के लिए ठिकाना उपलब्ध करवाने समेत रेकी करने के मामले में भी पुलिस ने कई लोगों पर शिकंजा कसा है।

मूसेवाला हत्याकांड में यह शार्प शूटर्स शामिल
मूसेवाला हत्याकांड में सुभाष बोंदा, संतोष यादव, सौरभ, मनजीत सिंह, प्रियवर्त फौजी, हरकमल, जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह शामिल हैं। इनमें हरकमल, रूपा और मनप्रीत पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे। इसके बाद यह कहां रुके, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। इसके पीछे 2 लोगों की भूमिका सामने आ रही है।

पंजाब पुलिस ने बनाई 10 शार्प शूटर्स की हिटलिस्ट
पंजाब पुलिस ने कुल 10 शार्प शूटर्स की हिटलिस्ट तैयार की है। इनमें शिनाख्त वाले 8 शार्प शूटर्स के अलावा 2 और गैंगस्टर शामिल हैं। इनकी भी पहचान हो चुकी है लेकिन इसे गुप्त रखा गया है।

शूटर्स के पास जोधपुर से आए हथियार
सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर लॉरेंस ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को बताया कि मूसेवाला की हत्या के लिए हथियार राजस्थान के जोधपुर से लाए गए थे। ये हथियार विजय, राका और रणजीत नाम के 3 बदमाश लेकर आए थे।

मूसेवाला की रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब वे थार जीप से रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
मूसेवाला की रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मानसा के जवाहरके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब वे थार जीप से रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

राजस्थान से लाई गई हत्या में इस्तेमाल हुई बोलेरो
पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया कि हमलावरों के लिए बोलेरो गाड़ी राजस्थान से लाई गई थी। नसीब खान यह बोलेरो लाया था। उसने यह बोलेरो फतेहाबाद में चरणजीत को दी। चरणजीत ही बोलेरो को पंजाब लेकर आया था। जिसमें मूसेवाला की रेकी की गई।

मूसेवाला के कत्ल में शार्प शूटर्स ने इस बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया था। उनकी थार गाड़ी पर करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी।
मूसेवाला के कत्ल में शार्प शूटर्स ने इस बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया था। उनकी थार गाड़ी पर करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी।

वारदात के बाद UP और नेपाल में छिपे शार्प शूटर्स
पंजाब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मूसेवाला की हत्या करने वाले शार्प शूटर्स उत्तर प्रदेश और नेपाल में छिपे हो सकते हैं। उत्तर का मुजफ्फरनगर पुलिस के रडार पर है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने नेपाल में दबिश दी है।

रविवार को हत्या के दिन मूसेवाला की थार जीप का पीछा करती कोरोला गाड़ी। इसी में सवार शार्प शूटर्स ने पहले मूसेवाला पर फायरिंग की थी।
रविवार को हत्या के दिन मूसेवाला की थार जीप का पीछा करती कोरोला गाड़ी। इसी में सवार शार्प शूटर्स ने पहले मूसेवाला पर फायरिंग की थी।

रविवार शाम को हुई थी मूसेवाला की हत्या
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई रविवार शाम साढ़े 5 बजे मानसा के गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला पर करीब 40 राउंड फायरिंग की गई थी। मूसेवाला के शरीर पर 19 जख्म मिले थे। जिनमें 7 गोलियां सीधी मूसेवाला को लगी थी। गोली लगने के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई थी। बोलेरो और कोरोला गाड़ी से पीछा कर थार जीप से जा रहे मूसेवाला को कत्ल किया गया था। उस वक्त मूसेवाला के साथ गनमैन नहीं थे।

रायपुरः लेट नाइट पार्टी में ढिशूम-ढिशूम, लड़के-लड़कियों ने एक दूसरों को लात-घूंसों से पीटा, गालियां देकर फेंकी बोतल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -