Home छत्तीसगढ़ BIG BREAKING: दिल्ली के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का मास्टर माइंड...

BIG BREAKING: दिल्ली के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का मास्टर माइंड छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 15 करोड़ का सोना जब्त

0
62

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली की ज्वेलरी शॉप में 25 करोड़ के जेवर की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद दुर्ग जिले के भिलाई के स्मृति नगर में आकर छुपा था. जिसे दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 18 किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है. वहीं लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है. उसके पास से 23 लाख के जेवर जब्त किये गए हैं. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग पुलिस के टीम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की भी अहम भूमिका है.

vlcsnap 2023 09 29 09h26m09s588 4