Home crime छत्तीसगढ़ में CGMSC का बड़ा एक्शन! 3 दवाएं तीन साल के लिए...

छत्तीसगढ़ में CGMSC का बड़ा एक्शन! 3 दवाएं तीन साल के लिए किया ब्लैकलिस्ट, जानें इनके नाम

0
157

छत्तीसगढ़ . छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने राज्य में दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा और कठोर कदम उठाया है. गुणवत्ता जांच में कमी पाए जाने के बाद, CGMSC ने तीन दवाओं को तीन साल की अवधि के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है. ब्लैकलिस्ट की गई दवाओं में कैल्शियम (एलिमेंटल) विद विटामिन D3 टैबलेट्स और एलबेंडाजोल टैबलेट्स शामिल हैं. इन दवाओं की गुणवत्ता में गंभीर कमी पाई गई थी, जिससे इनके इस्तेमाल पर सवाल उठे थे.