spot_img

महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर पुलिस की बड़ी कारवाई, पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 गिरफ्तार

Must Read

acn18.com रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। पुलिस ने पुणे, मुंबई और रायपुर से 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए कई आरोपित दुबई का दौरा कर चुके हैं। सभी आरोपितों को मुलाहिजे के लिए अस्पताल लाया गया है। रायपुर पुलिस आज इस मामले में राजफाश करेगी।

- Advertisement -

इससे पहले महादेव आनलाइन सट्टा एप केस में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने बीते 25 अप्रैल को बड़ी सफलता मिली थी। जांच एजेंसी ने आठ महीने से फरार चल रहे राहुल वकटे और रितेश यादव को गिरफ्तार किया था। राहुल वकटे की गिरफ्तारी दिल्ली और रितेश की गोवा से की गई थी। टीम ने हवाला के 43 लाख रुपये भी सीज भी किए थे। गिरफ्त में आए दोनों सट्टेबाज अगस्त, 2023 में निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे थे। रितेश यादव पुणे में महादेव पैनल का कार्य संचालन करता था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

महापौर ने बालको प्रबंधन को लिखा पत्र,बकाया कर भुगतान के दिए निर्देश

Acn18.com/नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने बालको प्रबंधन को पत्र जारी कर संपत्तिकर,समेकित कर सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -