spot_img

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, तेल टैंकर में सफाई के लिए उतरे 7 मजदूरों की मौत

Must Read

acn18.com काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) / आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। ऑयल फैक्ट्री के टैंकरों की सफाई के दौरान सात मजदूरों की मौत हो गई है। मौत का कारण मजदूरों का दम घुटना बताया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि रागमपेट गांव के पास खाने के तेल की फैक्ट्री है। ये हादसा गुरुवार सुबह करीब सात बजे हुआ है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि मृतक पेड्डापुरम मंडल के पडेरू और पुलीमेरु के रहने वाले थे।

चश्मदीद ने दी जानकारी

एक चश्मदीद ने हादसे के बारे में बताया है। उसने कहा कि पहले एक मजदूर टैंक में घुसा, जब वो बाहर नहीं आया तो उसके पीछे बाकी मजदूर भी टैंकर में घुसे।

परिजनों ने लगाए आरोप

मजदूरों की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री की तरफ से कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जगदलपुर : निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों के लिए समय सारिणी जारी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -