spot_img

असम CM पर भड़के भूपेश बघेल:मुख्यमंत्री ने हेमंत बिस्वा को बताया नया-नया ‘मुल्ला’; कहा-BJP में जाकर जहर उगल रहे

Must Read

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्हें नया मुल्ला कह दिया। दरअसल, विवाद राहुल गांधी पर की गई बिस्वा की टिप्पणी का है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कन्याकुमारी के लिए रवाना हुए। वहां कांग्रेस आज भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। इसी यात्रा पर बिस्वा ने ऐसा बयान दिया जो कांग्रेसियों को रास नहीं आया। खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिस्वा पर जहर उगलने का आरोप लगाया।

- Advertisement -

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- हेमंत बिस्वा पहले कांग्रेस में थे, अब भाजपा में चले गए। वहां हर दिन जहर उगलने का काम कर रहे हैं। नए-नए मुल्ला हैं। कहा भी जाता है कि नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है। हेमंत बिस्वा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में अखंड भारत का नक्शा देखा होगा। उसमें पाकिस्तान भारत और नेपाल बांग्लादेश सब हैं, तो उसी हिसाब से उन्होंने कह दिया कि पाकिस्तान को भारत में जोड़ो।

बघेल ने कहा कि भाजपा के लोग अक्सर यहां के मुस्लिमों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं। फिर पाकिस्तान को भारत में मिलाने की बात करते हैं। तो ऐसे में यहां के लोगों को वहां भेजने का क्या फायदा, भेज दोगे तो फिर उसे मिलाना क्यों है। यदि इन सारे देशों को मिलाएंगे बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान 40 और 50 करोड़ जनसंख्या मुसलमानों की हो जाएगी, तब तो हालत और खराब हो जाएगी। बघेल ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां कई धर्म जाति के लोग निवास करते हैं। हिंदुस्तान की अनेकता में एकता है।

ये कहा था बिस्वा ने
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए हेमंत बिस्वा ने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा भारत में नहीं बल्कि पाकिस्तान में शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत पहले से जुड़ा और एकजुट है। ऐसे में कांग्रेस को पाकिस्तान में इस यात्रा का संचालन करना चाहिए। असम सीएम ने कहा कि 1947 में भारत का बंटवारा हुआ और भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं हुआ। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? भारत पहले से ही जुड़ा हुआ और एकजुट है।

प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचे कन्याकुमारी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कन्याकुमारी से रवाना हो गए हैं। बुधवार सुबह अपनी कन्याकुमारी रवानगी से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट पर पत्रकरों से चर्चा करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जानी है,इसमें देश भर से हर राज्य के लोग जुड़ेगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को जोड़कर नफरत फैलाने की कोशिश को समाप्त करना है।

कांग्रेस की ओर से मिशन 2024 के तहत भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक विशाल रैली में अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है । भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक आयोजित की जाएगी। अगले पांच महीनो में कांग्रेस की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचेगी ।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जंगल गया व्यक्ति सर्पदंश का हुआ शिकार,अस्पताल में चल रहा ईलाज

Acn18.com/कोरबा जिले में सांप काटने की घटनाए इन दिनों काफी बढ़ गई है। लगातार इस तरह के मामला सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -