Home KORBA आईपीएल में पंजाब के पक्ष में लगाया सट्टा, परी इलेक्ट्रॉनिक्स का मैनेजर...

आईपीएल में पंजाब के पक्ष में लगाया सट्टा, परी इलेक्ट्रॉनिक्स का मैनेजर गिरफ्तार

0
166

Acn18.com/कोरबा, क्रिकेट के इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने के साथ ही कोरबा जिले में ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वालों की बाढ़ से आ गई है। ऐसे मामलों में लगातार पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। एक सूचना पर सिविल लाइन थाना की सीएसईबी पुलिस के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास दबिश दी गई। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक्स के मैनेजर चंदन सुंदरानी को गिरफ्तार किया गया। सीएसईबी चौकी प्रभारी एसके धारी ने बताया कि आईपीएल में पंजाब टीम के पक्ष में इस व्यक्ति ने 10,000 का सट्टा लगाया था। इससे पहले वह 60 हजार रुपये जीत चुका था। ऑनलाइन सट्टा के प्रमाण मिलने पर सुंदरानी को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध जुआ एक्ट 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!