Home KORBA महिला को 35 हजार रुपयों का चूना लगाने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार,...

महिला को 35 हजार रुपयों का चूना लगाने वाला बैंक कैशियर गिरफ्तार, कोरबा की चैतमा पुलिस ने की कार्रवाई,तीन माह से चल रहा था फरार

0
130

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले के ग्राम चैतमा में एक महिला से 35 हजार रुपयों की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे यूनियन बैंक के कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने महिला के पैसों को उसके खाते में जमा करने के बजाए खुद हजम कर गया था। पुलिस में शिकायत होने के बाद वह फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

WhatsApp Image 2023 11 26 at 12.22.57

कोरबा जिले की चैतमा पुलिसनेे सायबर सेल की मदद से यूनियन बैंक के उस कैशियर को गिरफ्तार कर लिया है जिसने एक महिला को 35 हजार रुपयों का चूना लगाया था। कैशियर पंचु राम कुर्रे ने ग्राम पटपरा निवासी महिला सुशीला बाई से से पैसे तो ले लिए लेकिन उसे जमा करने के बजाए खुद हजम कर दिया। हालांकि उसने महिला को पावती दी थी। तीन महिने बाद जब वह पैसे निकालने पहुंची तब खाता में पैसे नहीं होने की बात सामने आई। ठगी का पता चलने के बाद महिला सीधे पुलिस के पास पहुंची और शिकायत कर दी। पुलिस शिकायत की जानकारी मिलने के बाद कैशियर फरार चल रहा था जिसे काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया जा सका।

WhatsApp Image 2023 11 26 at 12.22.42

शिवरीनारायण में चल रहे सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा ,तीन महिला सहित दो पुरुष किए गए गिरफ्तार