Home Uncategorized बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले को मिले...

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले को मिले दो “गोल्डन बुक अवार्ड्स”

0
111

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए आज का दिन बड़ा एतिहासिक साबित हुआ. जहां चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के लिए जिले को दो “गोल्डन बुक अवार्ड्स” से नवाजा गया है. दरअसल जिले के पांच विकास खंडो की सभी ग्राम पंचायतों, स्कूलों, नगरपालिका पंचायत के चौक चौराहो पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सभी से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील गई. इसके साथ ही बेटियों के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ‘बेटी है तो कल है’, ‘मतदान ही सही विकल्प है’ थीम पर लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया था.

WhatsApp Image 2023 11 08 at 7.30.56 PM 1

अभियान के दौरान 1 लाख लोगो ने किया हस्ताक्षर

बता दें कि बलौदाबाजार-भाटापारा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान में जिले के 500 से अधिक ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर 1 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर यह उपलब्धि “गोल्डन बुक अवार्ड्स” में दर्ज कराई है. गोल्डन बुक के हेड मनीष विश्नोई ने बलौदाबाजार-भाटापारा में मतदाता जागरूकता अभियान का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने कलेक्टर चंदन अवार्ड दिया कुमार और जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन को प्रमाण पत्र दिया और मेडल पहनाकर सम्मानित किया.

WhatsApp Image 2023 11 08 at 7.30.56 PM

गोल्डन बुक के एशिया हेड ने दिया अवार्ड

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्नोई ने बताया कि बलौदा बाजार जिले के 1 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान में भाग लिया है और यह रिकॉर्ड बनाने के लिए दो अवार्ड दिया गया. कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया था. इसमें हमें दो “गोल्डन बुक अवार्ड्स” मिले, यह पूरे जिले वासियों के लिए गौरव की बात है. मै इसके लिए सम्पूर्ण जिले वासियों को बधाई देता हूं और अपील करता हूं कि 17 नवंबर को शत प्रतिशत मतदान करें और जिले का नाम रौशन करने के साथ अच्छा जनप्रतिनिधि चुनें.

WhatsApp Image 2023 11 08 at 6.57.05 PM 2

स्वीप प्रभारी एवं सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायत और प्रमुख जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था जिसके चलते उन्हें गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवार्ड मिला है. इस अवसर पर छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की झलक सुआ नाच प्रस्तुत किया, वहीं सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिले में मतदान का निरीक्षण करने आए आब्जर्वर और अधिकारी मौजूद रहें, जिन्होंने भी कार्यक्रम की सराहना की और बधाई दी.

नक्सल क्षेत्र में फंसे मतदान कर्मी, सुरक्षा बलों के जवानों के द्वारा सर्चिंग जारी…

error: Content is protected !!