spot_img

बारात की जगह पहुंची बुरी खबर:दुल्हन का घर 8 किमी दूर था, तभी बारातियों की SUV को ट्रक ने टक्कर मारी; 8 की मौत

Must Read

ACN18.COM राजस्थान/राजस्थान के बाड़मेर में भीषण सड़क हादसे में सोमवार देर रात 8 बारातियों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कार में सेडिया (जालोर) निवासी एक परिवार के 9 सदस्य सवार थे, जिनमें से 8 की जान चली गई। हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फाटे के पास हुआ।

- Advertisement -

इस हादसे में पूनमाराम (45) पुत्र ढीमाराम, प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम, मनीष (12) पुत्र पूनमाराम, प्रिंस (5) पुत्र मांगीलाल, भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम और पूनमाराम (48) पुत्र भगवानाराम निवासी खारा जालोर समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मांगीलाल (35) पुत्र नैनाराम और बुद्धराम (40) पुत्र कानाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकाश (20) पुत्र हरजीराम विश्नोई गंभीर घायल है, जिसका सांचौर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोगों निकालने में आधा घंटा लग गया।
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार लोगों निकालने में आधा घंटा लग गया।

मंजिल से 8 किमी पहले हुआ हादसा
बारात में शामिल लोग कांधी की ढाणी जा रहे थे। 8 किलोमीटर पहले सड़क हादसा हो गया। बारात में शामिल अन्य वाहन से बाराती उतरे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

कार से टकराने के बाद ट्रक भी हाइवे के किनारे जाकर पलट गया।
कार से टकराने के बाद ट्रक भी हाइवे के किनारे जाकर पलट गया।

कार में फंस गए थे बारातियों के शव
पुलिस ने बताया कि बारात बाड़मेर जिले के कांधी की ढाणी गुड़ामालानी जा रही थी। इसी दौरान रामजी की गोल से गुड़ामालानी हाईवे पर बाटा फाटे के पास कार और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी बुरी तरह से पिचक गई। कार में सवार सभी लोग फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका।

पूनाराम और उसका बेटा मनीष। दोनों की हादसे में मौत हो गई।
पूनाराम और उसका बेटा मनीष। दोनों की हादसे में मौत हो गई।
मांगीलाल और उसका बेटा प्रिंस। इनकी भी एक्सीडेंट में जान चली गई।
मांगीलाल और उसका बेटा प्रिंस। इनकी भी एक्सीडेंट में जान चली गई।
प्रेमाराम और हेड कॉन्स्टेबल बूधाराम। ये दोनों भी हादसे का शिकार हुए हैं।
प्रेमाराम और हेड कॉन्स्टेबल बूधाराम। ये दोनों भी हादसे का शिकार हुए हैं।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -