Home KORBA शराब दुकान को हटाने की मांग हुई तेज,तालाबंदी कर गेट पर बैठी...

शराब दुकान को हटाने की मांग हुई तेज,तालाबंदी कर गेट पर बैठी महिलाएं,लाठी डंडे से है लैस। देखिए वीडियो।

0
169

Acn18.com/मुड़ापार बायपास मार्ग पर मौजूद कम्पोजिट शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर से तेज हो गई है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के साथ क्षेत्र के लेाग एकजुट हो गए है और शराब दुकान के बाहर तालाबंदी कर लाठी डेंडे स लैस होकर बैठे हुए है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मौके पर तैनात है। लोगों ने स्पष्ट रुप से कह दिया है,कि जब तक शराब दुकान को हटाया नहीं जाता वे मौके से नहीं हटेंगे। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर डटी हुई है। उनका आरोप है,कि शराब दुकान के कारण उनका मार्ग से आना जाना बंद हो गया है,उनका कहना है,कि मार्ग से गुजरने पर शराबी गंदे गंदे कमेंट करते है।

error: Content is protected !!