Home KORBA 6 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत...

6 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

0
113

Acn18.com/रायपुर, राजधानी रायपुर में एक 6 साल की मासूम से नाबालिग ने दुष्कर्म की कोशिश की है. मासूम ने अपने परिजनों को रोते हुए इस बात की जानकारी दी, इसके बाद थाने में शिकायत की गई. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

जानकरी के मुताबिक, मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला नाबालिग बालक है जो कि पीड़िता के घर में ही रहने वाले किराएदार का बेटा है. नाबालिग रोते हुए घर लौटी तो परिजनों ने उससे इसकी वजह पूछी. तब मासूम ने किराएदार के नाबालिग बेटे द्वारा उसके साथ गंदा काम करने की बात बताई. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर उरला थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पाक्‍सो के तहत मामला दर्ज किया है.

error: Content is protected !!