Home Astrology नदी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश

नदी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश

0
104

नदी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरिया निवासी करण कुमार रात्रे अपने गांव की नदी में नहाने गया हुआ था। उसी दौरान 17 वर्षीय नाबालिग मनोज कुमार जांगड़े मौके पर पहुंचा और आरोप लगाया कि करण ने उसके पिता को सिगरेट और बीड़ी के नशे की शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग ने करण के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे नदी के पानी में डुबोकर जान से मारने की कोशिश की। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने घटना की सूचना करण के बड़े भाई को दी। मौके पर पहुंचकर बड़े भाई ने किसी तरह करण की जान बचाई।
घटना की शिकायत बिर्रा थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!