Acn18। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ फॉरेस्ट के अधिकारियों और कर्मियों पर हमला करने के मामले में करतला पुलिस 6 और आरोपियों की तलाश कर रही है। उसने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ कार्रवाई की । आजाक थाना की टीम ने यहां पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्त में लिया।
बताया गया कि योगी पाली गांव में बड़ी मात्रा में लड़कियों की तस्करी की जानकारी वन विभाग को मिली थी। एक टीम को मौके पर भेजा गया, जिसके द्वारा यहां काफी मशक्कत के बाद लकड़ी जप्त की गई। घटना दिवस को इलाके के लोग हरकत में आए और उन्होंने फॉरेस्ट की टीम से जुड़े कुछ लोगों से मारपीट कर डाली। इस घटना में कुछ फॉरेस्ट कर्मियों को चोटे आई। उनकी सूचना पर करतला पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष कुछ कर्मचारी विशेष वरीयता प्राप्त थे, जिन्होंने दूसरे स्तर पर मामले की शिकायत की। इस सिलसिले में घटना से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि 6 और आरोपियों की तलाश की जानी बाकी है इसके लिए आवश्यक प्रयास किया जा रहे हैं




