Home देश दुनिया आतिशी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा:LG सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा भंग की;...

आतिशी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा:LG सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा भंग की; अगला CM तय करने BJP की मीटिंग

0
123

acn18.com दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की।

आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया। हालांकि उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था।

Untitled 135

इधर, BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने अमित शाह के घर बैठक कर रही है। जेपी नड्‌डा गृहमंत्री के घर पहुंचे हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।