Home KORBA अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन प्रतियोगिता इंदौर में . सीएमए एकेडमी के...

अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन प्रतियोगिता इंदौर में . सीएमए एकेडमी के 14 खिलाड़ी दिखाएंगे कौशल

0
31

vlcsnap 2025 12 23 18h24m15s641

कोरबा . अस्मिता खेलो इंडिया बेस्ट ज़ोन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता 25 से 29 दिसंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित की जा रही है। इसमें कोरबा के सीएमए किक बॉक्सिंग अकेडमी के 14 खिलाड़ी सहित प्रदेश के 68 बालक बालिका हिस्सा लेंगे। इंदौर रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को ट्रैक सूट दिए गए।

भारत सरकार के युथ अफयर्स व खेल विभाग की ओर से खेलो इंडिया कार्यक्रम चलाया जा रहा है। खेलों इंडिया वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए कोरबा के 14 खिलाड़ी चयनित हुए है।इंदौर जाने से पहले उन्हें अकेडमी में ट्रेक शुट्स दिए गए। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी क्या कहते हैं, आइए जानते है इस बारे में। छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग असोसीएशन के संस्थापक व मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों को तराशने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे है। उम्मीद करना होगा कि पहले की तरह इस बार भी कोरबा और प्रदेश के किक बॉक्सर बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर ज्यादा मैडल जीतने में सफल होंगे।