spot_img

दो वर्ष से अनुपस्थित एएसआई खन्ना बर्खास्त, विभागीय जांच के बाद आईजी ने की कार्रवाई

Must Read

acn18.com कोरबा/ पुलिस की ड्यूटी में सबसे महत्वपूर्ण विषय होता है अनुशासन का। इस स्थिति में हर कर्मचारी से जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा की जाती है। कोरबा जिले में सेवारत एक सहायक उप निरीक्षक को गैर जिम्मेदारी का प्रदर्शन करने पर आखिरकार बर्खास्त कर दिया गया। लंबे समय तक अनुपस्थित रहने और विभागिय जांच पूरी होने के बाद उसे पुलिस विभाग से हमेशा के लिए मुक्त कर दिया गया।

- Advertisement -

बीते वर्षों में आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक और पदोन्नति प्राप्त होने पर सहायक उप निरीक्षक के पद पर काम करने वाले श्याम सिंह खन्ना अब पुलिस विभाग का हिस्सा नहीं रहे। अलग-अलग कारणों से उनके साथ विवाद बना रहा । जानकारी के मुताबिक 2 वर्ष से भी लंबे समय से खन्ना पुलिस की ड्यूटी करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। लगातार अनुपस्थित रहने पर अधिकारियों की जानकारी में यह मामला आया और इसकी विभागीय जांच कराई गई। कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एकका ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के आदेश के बाद खन्ना को बर्खास्त कर दिया गया है।

देखिए झटपट न्यूज

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -