Home KORBA अशोक वाटिका हुई योग मय. बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने किया...

अशोक वाटिका हुई योग मय. बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने किया योग .देखिए वीडियो ..

0
39

कोरबा की अशोक वाटिका में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक संगठनों ने योग शिविर का आयोजन किया। डॉ आकृति तिवारी ने योगाभ्यास कराने के साथ ही योग से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी प्रदान की

IMG 20260621 WA0116

मॉर्निंग वॉक ग्रुप, सी ए ऐसोसिएशन प्रांतीय अग्रवाल सभा, भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से अशोक वाटिका में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया. डॉ आकृति तिवारी द्वारा योगाभ्यास कराया गया और योग से होने वाले लाभ का सिलसिलेवार वर्णन किया

इससे पूर्व डॉक्टर आकृति तिवारी का स्वागत करते हुए सभी ने एक दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। इस शिविर में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि योग दिवस पर ही योग करना महज औपचारिकता है यदि हम योग को अपने जीवन में उतार ले तो न केवल हम रोगों से दूर रहेंगे बल्कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश का निर्माण करने में अपनी भूमिका भी निर्वाहित करेंगे

error: Content is protected !!