Home छत्तीसगढ़ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम, सीएम...

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम, सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

0
12

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर दीयों से जगमगा उठी. रायपुर में 25 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर रायपुरवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं. जनभागीदारी के इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला.

सीएम ने जनता के बीच पहुंचकर जलाए दीये

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाम को अपने निवास कार्यालय से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. छत्तीसगढ़ क्लब चौक से भगत सिंह चौक, घड़ी चौक, शारदा चौक, गौरव पथ और शंकर नगर होते हुए तेलीबांधा तालाब स्थित मुख्य समारोह स्थल तक पूरे मार्ग में ‘आशीर्वाद के दीयों’ की रोशनी दिखाई दी. सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप जलाए थे। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जगहों पर रुककर नागरिकों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी उनके साथ दीप प्रज्वलित किए.

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा को अपना संकल्प और जनसेवा को अपना ध्येय मानकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. मां भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर किया जा रहा परिश्रम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही है.इस अवधि में देश ने विकास और जनकल्याण के अनेक क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखा है. गरीबों के पक्के आवास से लेकर स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अधोसंरचना तक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है- विष्णुदेव साय,सीएम छग

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने की घोषणा की गई. मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि पर रायपुरवासियों, आयोजन से जुड़े सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इतनी व्यापक जनभागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया है.

error: Content is protected !!