Home KORBA एप संचालक चढ़ा पुलिस के हत्थे, विश्वकप क्रिकेट में सट्टा खेलाते गिरफ्तार

एप संचालक चढ़ा पुलिस के हत्थे, विश्वकप क्रिकेट में सट्टा खेलाते गिरफ्तार

0
125

Acn18.com/सारंगढ, सारंगढ़ के बिलाईगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आयी है, यहां पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को बिलाईगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अंकित अग्रवाल है, जो कि बिलाईगढ़ कचहरी चौक के पास अन्नपूर्णा किराना दुकान संचालित करता है। दुकान में ही 3 एप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ​खेलाते हुए पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर रंगे हाथ दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने 3 मोबाइल पर एप बाहुबली, ग्रांड, और मास्टर एप बनवाया था। इसी के जरिए पूरे प्रदेश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहा था। इस एप के माध्यम से पुलिस को करोड़ों रुपयों का लेनदेन होने का पता चला है। पुलिस ने आरोपी से 3 मोबाइल जब्त किए हैं । इसके नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक में खाता है। 2 फोन पे नम्बर है। इसी के जरिए सभी सटोरियों के पास ऑनलाइन लेनदेन होती है।

राजधानी रायपुर से भी कनेक्शन

पुलिस ने बातया कि आरोपी का ज्यादा कनेक्शन रायपुर और सक्ति जिला से भी है। इन जगहों से बहुत से पैसे के लेनदेन के सबूत बिलाईगढ़ पुलिस के हाथ लगी है। बिलाईगढ़ पुलिस साइबर सेल से जानकारी इकट्ठा करने में लगी है।

error: Content is protected !!