Home Uncategorized CG में एक और हाथी की मौत : करंट की चपेट में...

CG में एक और हाथी की मौत : करंट की चपेट में आने से नर हाथी की गई जान, वन विभाग में मचा हड़कंप

0
79

acn18.com बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है. पिछले दिनों कोरबा में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाथी (Elephant) की जान चली गई थी. वहीं आज बलरामपुर जिले में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि गन्ना खेत की रखवाली करने के लिए खेत में करंट के बिछाए गए थे, जिसकी चपेट में आने से हाथी की जान चली गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है. यह मामला राजपुर वन परिक्षेत्र के नरसिंहपुर गांव का है.

image 2023 12 13T093513.320
जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस बीच नरसिंहपुर गांव में गन्ना की रखवाली करने के लिए खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से नर हांथी की मौत हो गई. जब सुबह मृत हांथी पर ग्रामीणों की नजर तो इसकी सूचना वन विभाग दी. जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा. मृत नर हांथी की उम्र लगभग 8 से 10 वर्ष बताई जा रही है.

खेत गए बिना रकबा घटा दिया पटवारी ने,भैसमा क्षेत्र के किसान परेशान, डीएम से शिकायत