Home Uncategorized आक्रोशित युवाओं ने कुचला बांग्लादेश का झंडा.शौर्य प्रदर्शन की परंपरा, पुलिस रही...

आक्रोशित युवाओं ने कुचला बांग्लादेश का झंडा.शौर्य प्रदर्शन की परंपरा, पुलिस रही अलर्ट.देखिए वीडियो….

0
52

कोरबा . छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर में कई स्थानों पर आक्रोशित हिन्दू युवाओं ने बांग्लादेश झंडा पैरों तले कुचलकर विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही।

मौका था गीता जयंती पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य प्रदर्शन का। हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन के द्वारा किए जाते है। हाल में बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए कोरबा में नाराजगी है। इसलिए चौक चौराहे पर बांग्लादेश के झंडे को कुचला गया। विहिप और बजरंग दल के शौर्य प्रदर्शन का कुछ जगह महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पंप हाउस कॉलोनी मैदान में सभा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।