spot_img

धान खरीदी केंद्र में घुसकर हाथी ने मचाई तबाही,पांच बोरा धान किया बर्बाद,एक ग्रामीण के घर को पहुंचाया नुकसान। देखिए वीडियो।

Must Read

Acn18.com/हाथियों की मौजूदगी के कारण कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में संचालित धान खरीदी केंद्रो की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पिछले साल की तरह इस साल भी चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथियों की आवाजाही होने लगी है। बीती रात धान मंडी में घुसकर एक हाथी ने पूरी रात तांडव मचाया। हाथी ने मंडी में रखे पांच बोरी धान को बर्बाद कर दिया। केंद्र के कर्मचारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मंडी में तांडव करने के बाद हाथी गांव में घुस गया,जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण के घर को तोड़ दिया जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। हालांकि वन अमला हाथियों की निगरानी करने में जुटा है,बावजूद इसके ग्रामीणों के जान माल की रक्षा नहीं हो पा रही है,जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह सोशल मीडिया पोस्ट के बाद गिरफ्तार

भिलाई. ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह द्वारा फेसबुक पर अभ्रद टिप्पणी करने का मामला सामने...

More Articles Like This

- Advertisement -