Home KORBA सड़क पार करता हुआ नजर आया हाथियों का दल,मार्ग पर कुछ देर...

सड़क पार करता हुआ नजर आया हाथियों का दल,मार्ग पर कुछ देर तक आवाजाही रही बंद,किसानों की फसलों को चौपट किया हाथियों ने। देखिए वीडियो।

0
162

Acn18.com/कोरबा जिले में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है,जिसके कारण वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। कोरबा वनमंडल के रामपुर ईलाके में 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। गुरुवार की देर रात सड़क पार करते हुए हाथियों के झुंड को देखकर लोग सहम गए। कुछ समय तक सड़क के दोनों तरफ लोगों की आवाजाही बंद हो गई। इस ईलाके में हाथी पिछले लंबे समय से विचरण कर रहा है,जिस पर वन विभाग की निगाह बनी हुई है। हालांकि हाथी लगातार किसानों की फसलों को बर्बाद भी करने में लगे हुए है,जिससे ग्रामीण काफी डरे हुए हैं और वन विभाग औपचारिता निभाने में लगा हुआ है।

error: Content is protected !!