Home Astrology अमित  बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, 5 हजार का...

अमित  बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, 5 हजार का इनाम घोषित

0
802

अमित  बघेल को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित किया, 5 हजार का इनाम घोषित

रायपुर। महापुरुषों के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को अब रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का नकद इनाम भी घोषित किया है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर एसएसपी ने इनाम की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की है कि जो कोई भी अमित बघेल का पता बताएगा, उसे 5 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने बघेल की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की है, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम रविवार को उनके निवास स्थान पहुंची थी, परंतु बघेल पीछे के रास्ते से भाग निकला था। मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

रायपुर एसएसपी ने सभी थानों को अलर्ट मोड पर रहने और बघेल के ठिकाने की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

error: Content is protected !!