Home KORBA श्रीराम के बाद अब भोले के भक्तों के साथ अन्याय, 2 महीने...

श्रीराम के बाद अब भोले के भक्तों के साथ अन्याय, 2 महीने पहले देवघर के लिए कराया गया रिजर्वेशन बेकार ,कोरबा सांसद रेलवे जीएम और डीआरएम से खफ़ा , देखिए वीडियो

0
47

 

 

सावन माह में देवघर जाकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करने वाले भक्तों की राह में रेल प्रबंधन ने रोड़े अटका दिए हैं। दुर्ग से दानापुर के मध्य चलने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस को वापसी में राउरकेला में ही रद्द कर दिए जाने के निर्णय से 2 महीना पहले से ही सीट बुक करने वाले भोले के भक्त काफी नाराज हैं। कोरबा सांसद ने कहा है कि भाजपा ने चंदा चोरी कर राम भक्तों की भावना से खिलवाड़ किया और अब भोले के भक्तों के साथ अन्याय किया जा रहा है

सावन का महीना आशुतोष भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है छत्तीसगढ़ से लाखों की तादाद में शिव भक्त बिहार के देवघर पहुंचते हैं इस बार भी शिव भक्तों ने दो माह पहले से ही साउथ बिहार एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करवा लिया लेकिन जब यह पता चला की वापसी में साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला में ही रोक दी जाएगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना जब कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को मिली तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिव भक्तों के साथ अन्याय है

कोरबा सांसद ने बताया कि उन्होंने रेलवे के जी एम और डीआरएम को पत्र लिखकर कहा है छत्तीसगढ़ के लोगों को उनके शहर तक पहुंचाने की व्यवस्था रेलवे करे

गौर तलब है की बिलासपुर जोन के अधिकारियों की मनमानी निरंतर बढ़ रही है यात्री सुविधाओं में कटौती कर सिर्फ माल परिवहन को प्राथमिकता देने वाली उनकी नीति से पूरा छत्तीसगढ़ परेशान है। देखना है कि कोरबा सांसद के कठोर रुख से रेलवे भोले के भक्तों की दुविधा को समाप्त करने के लिए कोई कदम उठाता है अथवा नहीं

error: Content is protected !!