Home KORBA रेस्क्यू के बाद सर्प ने उगले मुर्गी के अंडे, झगरहा में कारोबारी...

रेस्क्यू के बाद सर्प ने उगले मुर्गी के अंडे, झगरहा में कारोबारी के घर पर हुई घटना…देखिए वीडियो

0
52

मौसम बदलने के साथ कोरबा और आसपास में विषधरों की गतिविधियां बढ़ने लगी है। झगरहा गांव में एक सर्प ने मुर्गी के अंडों को निशाना बनाया। रेस्क्यू के बाद सर्प ने इन अंडों को बाहर निकाला।

कोरबा जिले में सर्प निकलने और इंसानों के साथ-साथ अन्य चीजों को निशाना बनाने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। झगरहा में आयशा नामक महिला मुर्गी पालन से जुड़ी हुई है, जिसके यहां सर्प की दखल हुई। उसने यहां पर अंडों को निशाना बनाया। घटनाक्रम से बेचैन महिला के द्वारा डायल 112 को इस बारे में जानकारी दी गई जिसके बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी जितेंद्र सारथी ने अगली कार्रवाई की। मौके से सर्प को पकड़ने के बाद महिला को राहत मिली। जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में अलग-अलग प्रजाति के सांपों की मौजूदगी काफी समय से बनी हुई है। इसलिए भी कोरबा को छत्तीसगढ़ के दूसरे नाग लोक के रूप में पहचाना जा रहा है।।

IMG 20231101 WA00071

(no title)