Home KORBA हिमांचल प्रदेश के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय का...

हिमांचल प्रदेश के बाद कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय का परचम फहराया

0
118
Acn18.com/इन दोनो राज्य के फैसलों ने हमें महत्वपूर्ण सबक यह देता है कि हमें एकता और विकास के अपने संदेश में विश्वास रखना चाहिए। हिमांचल एवं कर्नाटक की जनता ने हमें दिखा दिया है कि भारत के लोग अब बीजेपी द्वारा फैलाई जा रही नफरत को समझने लगे हैं। ध्रुवीकरण को खारिज किया जाएगा और देश की जनता एकता, सद्भाव और शांति के कांग्रेस के संदेश को गले लगाएगी। इस अवसर को हम कांग्रेसजन और भी यादगार बनाने आज शाम 04 बजे कांग्रेस कार्यालय में एकजुट होकर खुशियां मनाएंगे, आपस में एक दूसरे को बधाई देंगे, मुंह मीठा कराएंगे। फटाका फोड़ेंगे और नाच बाजा के साथ खुशियां मनाएंगे। कांग्रेस कार्यालय से मुड़ापार, सोनालिया पुल व कोसाबाड़ी से हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का पूजा अर्चना कर लड्डू प्रसाद बांटेंगे।
जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन, वार्ड, बुथ कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, इंटक, पार्षद, पूर्व पार्षद, एल्डरमेन, पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी आज शाम 04 बजे टी. पी. नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे।