Home KORBA नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही मौत के बाद अब नया काम.27...

नेशनल हाईवे पर लगातार हो रही मौत के बाद अब नया काम.27 किमी में 7 ब्लैक स्पॉट, यहां बन रहा मौत का रिकॉर्ड

0
71

acn18.com कोरबा / बढ़ते यातायात दुर्घटनाओं को देखते हुए कोरबा जिले के थाना व चौकी द्वारा नया अभियान चलाया जा रहा है। ज़िले के हाईवे पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर मार्ग मित्र समिति का गठन कराया गया है। उन्हें कई जिम्मेदारी दी गई है। दुर्घटना होने पर यह टीम अपना काम करेगी ताकि पीड़ितों के जीवन को बचाने में सहायता मिल सके।

vlcsnap 2024 04 11 17h41m17s968

कोरबा ज़िले में -कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में 10 दुर्घटनाजन्य सड़क खंड चिह्नांकित किए गये है। इनमे से 07 ब्लैक स्पॉट समाहित है। दुर्घटनाजन्य क्षेत्र की कुल लंबाई 27.8 किमी है। जिसमें ज़्यादातर लोगों की मृत्यु हुई है। हाल में ही यहां हुई दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । इस बात को ध्यान में रखते हुए आसपास के दुकान संचालन कर्ता और निवास करने वालों को मार्ग मित्र बनाया गया है। उन्हे दुर्घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने और एम्बुलेंस को बुलाने के संबंध में बताया गया । कुल 13 समितियों का गठन कर कुल 54 लोगों को जोड़ा गया और उन्हें मार्ग मित्र बनाया गया। जगह जगह पर सजग कोरबा का पैम्फ़लेट भी चिपकाया गया है और लोगों को जागरूक किया गया है।सभी मार्ग मित्र से पुलिस के मोबाइल नंबर साझा किए गए।

याद रहे कोरबा जिले में बांगो मुर्गा, राजकम्मा और पाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे संख्या 130 बी पर लगातार हदसे हो रहे हैं। एक्सीडेंट और ऐसे मामलों में मौत के ग्राफ को रोकने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर कोशिश जारी रखी है। बताया गया है कि कोरबा पुलिस के द्वारा यातायात दुर्घटना में कमी लाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

WhatsApp Image 2024 04 11 at 15.43.50