spot_img

8 महीने बाद कोरोना के नए केस 10 हजार पार:बीते 24 घंटे में 10,158 मामले सामने आए, एक्टिव केस 45 हजार पहुंचे

Must Read

Acn18.com/देश में 7 महीने 20 दिन बाद कोरोना के नए केस 10 हजार के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। ये लगातार दूसरा दिन है जब नए केस में दो हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को 5 हजार 676 केस आए थे, जबकि मंगलवार को 7 हजार 830 मामले सामने आए थे।

- Advertisement -

आज आए केस के साथ ही देश में एक्टिव मामले 44 हजार 998 हो गए हैं। इससे पहले 10 सितंबर 2022 को 45 हजार 365 एक्टिव केस थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 4.42% और वीकली रेट 4.02% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.71% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई।

देश में कोरोना अंतिम दौर में
भारत में कोरोना अब अंतिम दौर में है। अगले 10 से 12 दिनों तक अभी और केस बढ़ेंगे फिर उसके बाद कम होने लगेंगे। वर्तमान में भले ही मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में एडमिट मरीजों की संख्या कम है, आगे भी ऐसा ही होने की उम्मीद है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक, अभी कोविड मामलों में जो वृद्धि हो रही है वह XBB.1.16 के कारण हो रही है, जो ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट है। इस साल फरवरी में XBB.1.16 के केस 21.6 पर्सेंट थे जो अब मार्च में बढ़कर 35.8 पर्सेंट हो गए हैं।

लखनऊ में स्कूल, दफ्तर, रेलवे स्टेशन पर मास्क को अनिवार्य किया गया

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के केसेस तेजी से बढ़ रहे हैं। लखनऊ में 7 महीने बाद बुधवार को एक दिन में 97 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने नई कोरोना गाइडलाइन जारी कर दी। इसमें स्कूल, दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और पब्लिक प्लेस पर मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

यूपी में बुधवार को 24 घंटे में 446 नए मरीज सामने आए
यूपी में बुधवार को 24 घंटे में 446 नए मरीज सामने आए। वहीं, 149 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 1791 पहुंच गई। पॉजिटिविटी रेट 1.63% है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी लखनऊ में हैं। सितंबर-2022 के बाद राजधानी में 97 केस सामने आए हैं।

प्रदेश में बढ़ते कोरोना के चलते सीएम योगी ने लोक भवन में सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने मंगलवार को कोरोना को लेकर हुई मॉक ड्रिल की समीक्षा की। अफसरों को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

टॉप-5 राज्यों में 66% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे

देश में बुधवार को 10,158 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,768 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले थे। ये कुल आंकड़ों का 66.6% है।

केरल: यहां 3420 नए केस मिले, 1802 लोग ठीक हुए, जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 16,308 एक्टिव केस हैं। यहां बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दिल्ली: यहां बुधवार को 1149 नए केस आए और एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 677 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां पॉजिटिविटी रेट 23.8% हो गया है, जबकि एक्टिव केस 2,876 हो गए हैं।

महाराष्ट्र: बुधवार को यहां 1115 नए के आए वहीं 9 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को यहां 919 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.78% है और 5421 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां बुधवार को 642 नए केस सामने आए और 364 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2427 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 6.64% हो गया है। यहां भी मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां बीते दिन 442 नए केस मिले और 149 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 1791 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 0.89% है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 326 नए मरीज मिले, अब एक्टिव केस 994
छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में 4381 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें 326 नए केस मिले हैं। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या 994 हो गई है। पॉजिटिविटी दर 7.44 फीसदी पहुंच गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

बिहार में 57 नए केस मिले, एक्टिव मरीजों की संख्या 236 हुई
बिहार में बुधवार को सबसे ज्यादा 57 कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें सिर्फ पटना से 34 नए केस हैं। मंगलवार को राज्य में 52 और पटना में 29 लोग संक्रमित मिले थे। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 236 हो गई है। इसमें पटना में 128 हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार, 24 घंटे में 27 नये मरीज मिले
झारखंड में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में राज्य में 27 नए मरीज मिले हैं। इसके चलते राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 124 तक पहुंच गया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -