Home KORBA भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना:मंजूरी मिलते ही यूनियन...

भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना:मंजूरी मिलते ही यूनियन लीडर अजाली असोमानी PM से गले मिले, इससे 55 देशों को फायदा

0
56

Acn18.com/नई दिल्ली में G20 समिट की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। PM ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम मोरक्को के साथ हैं और लोगों की हरसंभव मदद करेंगे।

समिट में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष PM ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी जाकर PM मोदी के गले लग गए। भारत के प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया। अफ्रीकन यूनियन को G20 की मेंबरशिप मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन भाषण में कहा- संकट के इस समय में दुनिया हमसे नए समाधान मांग रही है। इसलिए हमें अपना हर दायित्व निभाते हुए आगे बढ़ना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन भाषण में कहा- संकट के इस समय में दुनिया हमसे नए समाधान मांग रही है। इसलिए हमें अपना हर दायित्व निभाते हुए आगे बढ़ना है।

मोदी बोले- दुनिया में भरोसे का संकट पैदा हुआ
PM ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। यूक्रेन युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है।

प्रधानमंत्री ने कहा- आज हम जिस जगह इकट्ठा हुए हैं, यहां कुछ किमी दूर ढाई हजार साल पुराना स्तंभ है। इस पर प्राकृत भाषा में लिखा है कि मानवता का कल्याण सदैव सुनिश्चित किया जाए। ढाई हजार साल पहले भारत की धरती ने ये संदेश पूरी दुनिया को दिया था। 21वीं सदी का यह समय पूरी दुनिया को नई दिशा देने वाला है।

प्रधानमंत्री ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया
शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचे विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया। वहीं बाइडेन को कोणार्क चक्र दिखाकर उसके बारे में जानकारी दी।
PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया। वहीं बाइडेन को कोणार्क चक्र दिखाकर उसके बारे में जानकारी दी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उद्घाटन सत्र से पहले भारत मंडपम पहुंचीं, जहां PM ने उनका स्वागत किया।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी उद्घाटन सत्र से पहले भारत मंडपम पहुंचीं, जहां PM ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना।
प्रधानमंत्री ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज की आंख पर लगी चोट को लेकर उनका हालचाल जाना।
PM मोदी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का गर्मजोशी से स्वागत किया, वे राष्ट्रपति पुतिन की जगह समिट में पहुंचे हैं।
PM मोदी ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का गर्मजोशी से स्वागत किया, वे राष्ट्रपति पुतिन की जगह समिट में पहुंचे हैं।
विदेशी राष्ट्र प्रमुखों को रिसीव करने के लिए PM मोदी सुबह ही भारत मंडपम पहुंच गए थे।