Home KORBA मृतकों के परिवारों को प्रावधान के अनुसार सहायता देगा प्रशासन ,घायलों का...

मृतकों के परिवारों को प्रावधान के अनुसार सहायता देगा प्रशासन ,घायलों का उपचार जारी, स्थिति खतरे से बाहर

0
152

Acn18.com/औद्योगिक नगर कोरबा में अब तक की सबसे बड़ी आगजनी की घटना को लेकर हर कोई दुखी नजर आ रहा है। इस बीच कलेक्टर संजीव झा ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन देखा और इसकी जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने बताया कि तीन लोगों की मौत इस मामले में हुई है। यह मामले ब्राड डेड से संबंधित है। घटना के दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार सरकारी और निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। घटनाक्रम में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार जनों को प्रावधान के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

error: Content is protected !!