Home छत्तीसगढ़ सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सड़क किनारे मौजूद दुकानों को...

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, सड़क किनारे मौजूद दुकानों को हटाया गया, आनाकानी करने पर जप्त किया गया सामान

0
126

acn18.com/  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर कोरबा का जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। सीएम के प्रवास को लेकर सड़क किनारे अस्थाई रुप से लगने वाली दुकानों को हटाया जा रहा है। निगम का अमला पूरी तत्परता से अपने काम पर लगा हुआ है। जिन दुकानदारों के द्वारा आनाकानी की जा रही है उनके सामानों को जप्त किया जा रहा है।

छ.ग. के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन गुरुवार को कोरबा में होने जा रहा है। सीएम के आगमन को लेकर कोरबा का जिला प्रशासन पूरी रह से तैयार नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर निगम का अमला पूरी जी जान से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में निगम अमला सड़क किनारे मौजूद अस्थाई दुकानों को हटाने में जुटा हुआ है। सुभाष चौक से लेकर घंटाघर और बुधवारी  तक निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाया दुकानों को हटाया। इस दौरान जिन दुकानदारों के द्वारा आनाकानी की गई उनके सामानों को जप्त भी कर लिया गया।

error: Content is protected !!