Home KORBA बुधवारी बाजार क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन पर होगी कार्रवाई,बिजली वितरण कंपनी...

बुधवारी बाजार क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन पर होगी कार्रवाई,बिजली वितरण कंपनी को काफी समय से लग रही चपत

0
105

acn18.com कोरबा / चोरी की बिजली से रोशन हो रही बुधवारी बाजार क्षेत्र की दुकानों पर अब किसी भी कारण से मेहरबानी नहीं हो सकेगी। बिजली वितरण कंपनी ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई करने का ऐलान किया है।

vlcsnap 2024 04 15 17h11m08s002

कोरबा के बुधवारी बाजार क्षेत्र में लगने वाली अनेक दुकानों में चोरी की बिजली का उपयोग हो रहा है। लंबे समय से इस प्रकार की गतिविधियां यहां पर चल रही हैं। कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई थी। मीडिया में यह बात सामने आई। सीएसईबी के अधीक्षण अभियंता को इस संबंध में अवगत कराया गया। जिस पर उन्होंने 2 दिन के भीतर यहां पर डिस्कनेक्शन के साथ अगली कार्रवाई करने की बात कही।

vlcsnap 2024 04 15 17h11m16s896

इससे पहले भी कई क्षेत्रों में वितरण कंपनी के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ अवैध बिजली के मामलों में डिस्कनेक्शन की कार्रवाई की गई है इसके अलावा लोगों से जमकर पेनल्टी वसूल की गई है।