Home KORBA राखड़ परिवहन में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन,,सीएसईबी संयंत्र पर 19.15 लाख रुपये...

राखड़ परिवहन में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन,,सीएसईबी संयंत्र पर 19.15 लाख रुपये का जुर्माना

0
7

Acn18com/​कोरबा जिले में राखड़ परिवहन और डंपिंग को लेकर चल रही लापरवाही व कथित मनमानी जारी है। राखड़ परिवहन मामले में गड़बड़ी पाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह पर 19,15,500 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।
​जानकारी के अनुसार, गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ परिवहन के दौरान ग्राम बोईदा में अवैध डंपिंग का मामला सामने आया था। जांच में ग्राम बोईदा में 43 ट्रिप के माध्यम से 1277 टन राखड़ की अवैध डंपिंग होना पाया गया।
​इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा की गई जांच और प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर संयंत्र पर 19.15 लाख रुपये से अधिक की यह क्षतिपूर्ति तय की गई।

​मामले को लेकर पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर समिति द्वारा निर्णय लिया गया और जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
​
गौर तलब है कि कोरबा में ताप विद्युत संयंत्रों से निकलने वाले राखड़ के परिवहन और डंपिंग को लेकर लंबे समय से नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं के आरोप लगते रहे हैं। ग्राम बोईदा में 1277 टन राखड़ की अवैध डंपिंग का सामने आना एक बार फिर यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर निगरानी और परिवहन व्यवस्था में किस तरह की ढिलाई बरती जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस जुर्माने की कार्रवाई के बाद संयंत्र प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था में कितना सुधार आता है या राखड़ डंपिंग का खेल इसी तरह जारी रहता है।

error: Content is protected !!