तमनार में महिला पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को चूड़ियां पहनाने के साथ निकाला जुलूस
रायगढ़ जिले के तमनार पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले दिनों प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की झड़प हो गई थी। इस दौरान महिला पुलिस से मारपीट करने का वीडियो सामने आया। पुलिस ने संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं ने आरोपी को चूड़ी पहनाई और सिंदूर लगाकर खुशी जताई। उन्होंने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद स्थानिय स्तर पर उसका जुलूस निकाला गया। इसमें आरोपी भी नारों को दोहराते हुए चल रहा था। एक महिला ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किए जाने से समस्त महिला पुलिस खुश हैं। ड्यूटी के दौरान जो कुछ घटना हुई, उस मामले में आरोपी को सबक सिखाया गया है।




