spot_img

महिला के साथ अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सीविल लाईन पुलिस ने की कार्रवाई, तीन साल तक करता रहा दुश्कृत्य

Must Read

पवन तिवारी.शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ लगातार तीन साल तक अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीविल लाईन थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता ने कुसमुंडा निवासी शुभम् पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया,कि शादी की बात करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट की जाती थी। मामले में अपराध कायम कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ विभिन्न धराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

तस्वीर में नजर आ रहे इस युवक का नाम शुभम् पटेल है। कुसमुंडा निवासी शुभम् में सीविल लाईन थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाय फिर लगातार तीन साल तक उसके साथ अनाचार करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता शादी का दबाव बनाती तब आरोपी उसके साथ मारपीट करता था लिहाजा पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने बताया,कि पति का साथ छूटने के बाद पीड़िता आरोपी के संपर्क में आई और दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ने लगा। इस बीच शादी से मुकरने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध कायम किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -