Home KORBA ‌‌अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो 248 ग्राम...

‌‌अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो 248 ग्राम गांजा को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
88

acn18.com कोरबा/ पुलिस अधीक्षक कोरबा श्जितेंद्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में दर्री पुलिस को दिनांक 28.03.2023 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि प्रगति नगर की रोशनी दुबे अपने साथी अभय कुमार यादव के साथ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखकर बिक्री करती हैं ।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.) से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना दर्री प्रभारी निरीक्षक चमन सिंहा एवं सायवर सेल प्रभारी कोरबा सउनि अजय सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर मुखबीर के बताये अनुसार प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास घर की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर दर्री जिला कोरबा, अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया ।इनके पास 03 किलो 248 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग ₹40000 रुपए का जप्त किया गया। दोनों के विरुद्ध धारा- 20 बी एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

एसईसीएल कुसमुंडा खदान में फिर एक मशीन हुई जलकर खाक,सुरक्षा पखवाड़े के बीच मशीन जलने की दूसरी घटना….देखिए वीडियो

error: Content is protected !!